Home / FAQ / क्या अंग्रेजी चिकित्सा ही प्रभावशाली है, अन्य चिकित्सायें नहीं?

क्या अंग्रेजी चिकित्सा ही प्रभावशाली है, अन्य चिकित्सायें नहीं?

प्रायः ऐसा प्रचारित किया जाता है कि आधुनिक समझी जाने वाली ऐलोपैथी चिकित्सा अत्यधिक प्रभावशाली है। क्या ऐसा कथन सत्य पर आधारित है? अगर यह चिकित्सा प्रभावशाली होती तो दवा लेते ही उपचार हो जाता। रोगियों को लम्बे समय तक अस्पतालों और डाँक्टरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। बहुत से रोगों में जिन्दगी भर दवायें खाने की आवश्यकता नहीं होती। अंग्रेजी चिकित्सा तो रोगों में राहत पहुँचाती है, दुष्प्रभाव अधिक होते हैं, उपचार गौण होते हैं। यह चिकित्सा पद्धति अहिंसा की उपेक्षा करती है। शरीर की प्रतिकारात्मक क्षमतायें घटाती है। इसी कारण डाँक्टरों और अस्पतालों की संख्या बढ़ने के बावजूद रोगियों की संख्या में बहुत ज्यादा वृद्धि हो रही है। नित्य नये रोग उत्पन्न हो रहे हैं। राहत उपचार का महत्वपूर्ण भाग हो सकता है, परन्तु राहत को ही उपचार मानने से उपचार कैसे प्रभावशाली समझा जा सकता है?

Check Also

अच्छे स्वास्थ्य के मापदण्ड – स्वस्थ कौन?

स्वस्थ का अर्थ होता है स्व में स्थित हो जाना। अर्थात् स्वयं पर स्वयं का …